फोटो13सोरोंजी में सांध्य परिक्रमा निकालते श्रद्धालु।संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी में फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया पर बृहस्पतिवार को वराह मंदिर से भव्य सांध्य परिक्रमा निकाली गई। इस दौरान भगवान वराह, मां गंगा के जयकारों और हरि संकीर्तन से गुंजायमान रहा।
सांध्य परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु हाथों में केसरिया ध्वज और ललाट पर चंदन का तिलक लगाए संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। ढोल-नगाड़ों और शंख की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं का जत्था जैसे ही हरि की पौड़ी मार्ग पर बढ़ा, वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग पर स्थित मंदिरों में देव प्रतिमाओं की आरती उतारी और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने सिद्ध विनायक, रघुनाथजी, बालाजी दरबार, सोमेश्वर महादेव, मानस मंदिर, शनि देव, श्याम वराह और भैरों नाथ आदि मंदिरों के दर्शन किए। परिक्रमा पुन: वराह मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। यहां भगवान वराह की भव्य महाआरती उतारी गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरित किया गया। इस दौरान सेवायत राधाकृष्ण विजय, नरेश त्रिगुणायत, नीरज तिवारी, सुमित दीक्षित, संजय दुबे, प्रवेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।