फोटो20अमांपुर विकास खंड कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह ।स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया गया।
शुभारंभ के बाद महाविद्यालय की छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली, जिसके माध्यम से उन्हें गोद लिए गए गांव अहरौली ले जाया गया। महाविद्यालय की ओर से पोषित इस ग्राम के प्राथमिक विद्यालय में ही आगामी सात दिनों तक शिविर की समस्त गतिविधियों का संपादन किया जाएगा। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी ग्रामीण परिवेश में रहकर छात्राएं स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जन-जागरूकता अभियान चलाएंगी। शिविर के शुभारंभ के अवसर पर नगर पालिका परिषद की जन जागरूकता अभियान समिति भी उपस्थित रही, जिसने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राध्यापिकाएं अनुपम तिवारी, सविता, डॉ. पूजा शुक्ला और सोनिया मिश्रा मुख्य रूप से मौजूद रहीं। शिविर का सफल संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा यादव ने किया। संवाद