फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: धूमधाम से निकाली गई सांध्य परिक्रमा

Fri, 02 Jan 2026 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। गंगा वराह सांध्य परिक्रमा संकीर्तन मंडल द्वारा शुक्रवार को सांध्य परिक्रमा का आयोजन किया गया। ढोल नगाड़े बजाते हुए श्रद्धालु सांध्य परिक्रमा में शामिल हुए।
विज्ञापन

श्रद्धालु मां गंगा भगवान वराह के जयकारे लगाकर कर झूमते-नाचते चल रहे थे। बीच-बीच में शंख, घंटे की गूंज ने माहौल में भक्ति रस का संचार किया। परिक्रमा मार्ग स्थित मंदिरों कालीशंकर महादेव, भादवा माता, पेड़े वाले हनुमानजी, बलदेवजी, सिद्ध विनायक, अन्नपूर्णा माता, रघुनाथ जी, बालाजी दरबार, लक्ष्मणजी, सिद्ध हनुमान, सोमेश्वर दरबार, मानस मंदिर, गंगा माता, राधा कृष्ण, शनिदेव, परशुराम, तुलसीदास, जगन्नाथ, श्याम वराह, काली शंकर महादेव आदि मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। परिक्रमा समापन पर श्रद्धालु वराह मंदिर पहुंचे, यहां क्षेत्राधीश भगवान वराह की महाआरती उतारी गई। धर्मप्रेमियों द्वारा प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान राधा कृष्ण विजय, चंद्रशेखर पचौरी, देवांश शर्मा, सुमित दीक्षित, मुकेश निर्भय, बल्लीस सरपंच, शिवम स्वामी, ब्रजभूषण तिवारी, कमल नयन वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें