फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गंगा का बढ़ा जलस्तर भी नहीं डिगा सका आस्था

विज्ञापन
फोटो 10- सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर की गई बैरिकेडिंग के सहारे गंगास्नान करते । स्रोत संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर बुधवार को जिले के विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था का महाकुंभ देखने को मिला। गंगा के बढ़े हुए जलस्तर के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने हर-हर गंगे के जयकारों के साथ पवित्र गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मां गंगा का दुग्धाभिषेक और पंचामृताभिषेक कर चुनरी मनोरथ अर्पित किया।
विज्ञापन

तीर्थनगरी सोरोंजी की हरि की पौड़ी, लहरा, अल्लीपुर बरबारा, इस्माइलपुर, कादरगंज और शहवाजपुर सहित अन्य प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला पर्व की पूर्व संध्या से ही शुरू हो गया था। दूर-दराज के इलाकों के साथ-साथ राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे सुदूर राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने घाटों पर बनी धर्मशालाओं व आश्रमों में रात्रि विश्राम किया।
भोर होते ही स्नान का सिलसिला शुरू हो गया, जो पूरे दिन अनवरत चलता रहा। गंगा में बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। लहरा गंगा घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए बैरिकेडिंग कराई गई और चेतावनी के लिए झंडियां लगाई गईं।
विज्ञापन

श्रद्धालु सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग के सहारे ही स्नान करते दिखाई दिए। पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं ने मां गंगा को भोग अर्पित किए और अपनी परंपराओं के अनुसार बच्चों के मुंडन संस्कार व विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी संपन्न कराए। दिनभर गूंजते रहे जयकारों से पूरा गंगा तट भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।
-

श्रद्धालुओं ने लगाई पंचकोसी परिक्रमा
सोरोंजी। गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा की। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने हरिनाम का संकीर्तन किया। परिक्रमा मार्ग में बैठे गरीब निर्धनों को अनाज, कपड़ा, पैसा आदि दान किया। संवाद
-

मंदिरों में किए देवदर्शन
सोराेंजी। गंगास्नान के बाद श्रद्धालुओं ने वराह मंदिर पहुंचकर भगवान वराह की आरती उतारकर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की खुशहाली का आशीष मांगा। वहीं अन्य मंदिरों रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्धिविनायक, श्याम वराह मंर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंच महाशक्ति आदि मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने दर्शन लाभ प्राप्त किया।

फोटो 10- सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर की गई बैरिकेडिंग के सहारे गंगास्नान करते । स्रोत संवाद

फोटो 10- सोरोंजी के लहरा गंगाघाट पर की गई बैरिकेडिंग के सहारे गंगास्नान करते । स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें