फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: प्रभु श्रीराम की राज्याभिषेक यात्रा में मोहक झांकियां

Sat, 24 Oct 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
TWO - फोटो : Archive
विज्ञापन
कासगंज। भगवान श्रीराम के राजतिलक की खुशी, भक्ति का उल्लास और आकर्षक प्रस्तुतियों का अद्भुत संगम शुक्रवार शाम शहर की प्रसिद्ध राजगद्दी शोभायात्रा में देखने को मिला। सहावर गेट स्थित रामलीला मंदिर से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में सजीव झांकियों, बैंड-बाजों और अखाड़ों के करतबों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रभु श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के दिव्य स्वरूपों के दर्शन के लिए देर रात तक सड़कों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। शुभारंभ अतिथियों ने भगवान श्रीराम, जानकी और लक्ष्मण की आरती उतारकर किया। इसके बाद निकली शोभायात्रा बारहद्वारी, सोरों गेट, मोहल्ला जय-जयराम, बड़ी होली, मीना मार्केट, गली पचौरियान, सूत की मंडी, नदरई गेट, गली झौरा-भौरा और छोटी सब्जी मंडी से होती हुए सुबह पुनः रामलीला मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी। राजगद्दी शोभा यात्रा में 60 मनमोहक झांकियां, 16 रोड शो और 10 काली अखाड़ों की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहीं। श्रीरामलला की विशेष झांकी, इस्कॉन रोड शो, लक्ष्मी नारायण की सवारी तथा हाथी-घोड़ों ने शोभायात्रा की भव्यता बढ़ाई। महाकाल और अन्य देवी-देवताओं पर आधारित झांकियों ने धार्मिक आस्था का संदेश दिया। वहीं दिल्ली, आगरा, बरेली, रुद्रपुर, इटावा और खुर्जा के बैंडों के साथ कासगंज का गंगा बैंड, घोड़ा बैंड तथा बॉम्बे नासिक ढोल की गूंज से रात भर वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गोपाल मराठा, महामंत्री अरविंद वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष अमरीश वशिष्ठ, कार्यकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता, शिव कुमार भारद्वाज, मेला प्रबंधक जय प्रकाश गुप्ता, प्रबंधक आकाश गोयल, कार्यकारी महामंत्री स्वयं माहेश्वरी, उपाध्यक्ष अनुज जौहरी, कार्यकारी कोषाध्यक्ष गौरव पाल, सह-कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, मंत्री संजय कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, राहुल मिश्रा, सुरेश मिश्रा, सह महामंत्री आदित्य गुप्ता, स्टेज इंचार्ज रजनीश वार्ष्णेय, सच्चितानंद, विशु वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में कमेटी के पदाधिकारी मौजूद रहे।

TWO- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें