फोटो05गंजडुंडवारा में रेलवे रोड पर सूखा पेड टूटकर गिरने से झुका पोल ।संवाद
गंजडुंडवारा। कस्बे के एटा रोड रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खड़ा एक सूखा नीम का पेड़ बुधवार की रात अचानक विद्युत पोल पर गिर गया। इससे आसपास के कई मोहल्लों में रात 10 बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। रात भर बिजली न आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
इस कारण लोगों की सुबह की दिनचर्या भी बाधित रही। कई घरों में पेयजल और अन्य जरूरी काम प्रभावित हुए। गनीमत रही कि यह घटना रात के समय हुई। दिन में यह स्थान कस्बे का व्यस्ततम मार्ग है। यदि पेड़ दिन में गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
सूचना मिलने पर सुबह विद्युत निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और टूटा हुआ पोल हटाकर नया पोल लगाकर दोपहर तक विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इसके बाद लोग राहत की सांस लेने लगे और दैनिक गतिविधियां सामान्य हुई।