फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लभेड़ गांव में जर्जर सड़क बनवाने की मांग

विज्ञापन
फोटो19गंजडुंडवारा के गांव लभेड़ में जर्जर सड़क पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गांव लभेड़ का मुख्य संपर्क मार्ग जर्जर स्थिति में है। मार्ग पर जलभराव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। यह मार्ग सिकंदपुर वैश्य होते हुए नरदौली और बहोरा तक जाता है। वर्तमान में यह पूरी तरह गड्ढायुक्त हो गया है।
विज्ञापन

इस पर पैदल चलना और वाहन चलाना भी कठिन है। घरों से निकलने वाला पानी गड्ढों में भरा होकर कीचड़ बढ़ा रहा है। मार्ग पर एक पॉलिटेक्निक कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र भी हैं। बच्चे प्रतिदिन कीचड़ से होकर पढ़ाई के लिए जाते हैं।
गांव के खूब सिंह, भूमिराज सिंह, जगन्नाथ, राजीव, संजीव, खुशीराम, सरदार सिंह, प्रेमपाल, रामकिशोर, सोरन सिंह, प्रेमनारायण दीक्षित और सुमित कुमार ने जिला प्रशासन से इस मार्ग की सीसी सड़क बनाने की मांग की है। ताकि आम लोगों का आवागमन सुगम बने।
विज्ञापन

-
ग्रामीणों की बात:
इस मार्ग के निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जनहित में इस सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है, ताकि आवागमन सुगम बने। – सुखवीर सिंह
-
यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अधीन आता है। इस वजह से पंचायत इसे बनवाने में रुचि नहीं ले रही। मार्ग की स्थिति बेहद चिंताजनक है। जिला प्रशासन से मांग है कि इसका जीर्णोद्धार कराए। – राजीव कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें