फोटो37मोहनपुरा के गांव कांतौर में आयोजित विद्युत शिविर में बकाया बिल जमा करते लोग ।संवाद
मोहनपुरा। क्षेत्र के कांतौर गांव में बृहस्पतिवार को विद्युत विभाग ने समाधान शिविर आयोजित किया। इसमें उपभोक्ताओं की स्मार्ट मीटर का बैलेंस नेगेटिव होने की समस्याओं का समाधान किया गया। शिविर में 20 उपभोक्ताओं के नेगेटिव हुए बैलेंस को रिचार्ज कर ठीक कराया गया। वहीं छः उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया।
इस दौरान करीब 45000 रुपये का राजस्व भी वसूला गया। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के दृष्टिगत समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। विद्युत उपभोक्ता शिविर के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। शिविर में विद्युत निगम के अरविंद कुमार, लाइन मैन तरुण कुमार, हर्ष सक्सेना, दीपक कुमार, विकास गोला, अजय देशमुख सहित संतोष, निर्मला देवी, हरिओम, राकेश आदि मौजूद रहे।