फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन से गिरकर लखीमपुर खीरी के वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र में गंगागढ़ रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह करीब 6:45 बजे उनका शव बरामद हुआ जिससे मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। तलाशी के दौरान पुलिस को मृतक के पास से एक डायरी मिली।
डायरी में दर्ज मोबाइल नंबर पर संपर्क कर पुलिस ने फोटो भेजा जिससे शिनाख्त मुन्ना मिस्त्री (65) पुत्र रामचरन निवासी तिकुनिया थाना तिकुनिया, जिला लखीमपुर खीरी के रूप में हुई। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजन को फोन पर हादसे की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें