गंजडुंडवारा। सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर में एक वृद्ध की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके बेटे ने जमीन के विवाद में गांव के ही तीन लोगों पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव जलालपुर निवासी रामलाल सिंह की शनिवार को मौत हो गई। उनके बेटे किशनवीर ने बताया कि पिता पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। आरोप है कि शनिवार की दोपहर गांव के तीन लोग उनके घर पहुंचे। इस दौरान जमीन के विवाद में आरोपियों ने पिता के साथ लात-घूंसों से मारपीट की, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन उनकी मौत हो गई। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि मारपीट में वृद्ध की मौत की शिकायत नहीं मिली है। पुलिस टीम को भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।