फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: खास संयोग के साथ मनेगा दशहरा, रवि और राजयोग बढ़ाएंगे पर्व का महत्व

विज्ञापन
फोटो32पंड़ित भरत राम गौड़। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। विजयादशमी इस बार बेहद खास और फलदायी रहने वाला है, क्योंकि पंचांग के अनुसार, दशहरा तीन दुर्लभ और शुभ योगों के अद्भुत संयोग में मनाया जाएगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस बार रवि योग, लक्ष्मीनारायण राजयोग और हंस राजयोग का महासंयोग बन रहा है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य भरत राम गौड़ ने बताया कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। रवि योग शुभ कार्यों के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है, जबकि लक्ष्मीनारायण और हंस राजयोग समृद्धि व शुभ फल प्रदान करते हैं।
पंचांग के मुताबिक, दशमी तिथि 20 अक्तूबर को दोपहर 12:51 बजे शुरू होकर 21 अक्तूबर को दोपहर 2:11 बजे समाप्त होगी। इस पर 20 अक्तूबर को दोपहर 1:59 से 2:45 बजे तक विजय मुहूर्त रहेगा। इस दौरान मां अपराजिता, शमी वृक्ष और शस्त्रों का पूजन करना अत्यंत शुभ माना गया है। परंपरा के अनुसार, इस दिन लोग वाहन, औजार, मशीनों के साथ व्यापारी अपने बही-खातों की पूजा कर कारोबार में उन्नति की कामना करते हैं।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को सूर्यास्त शाम 5:47 बजे होगा। इसके ठीक बाद परंपरा के अनुसार रावण दहन किया जाएगा, हालांकि स्थानीय आयोजनों के आधार पर इसका समय भिन्न हो सकता है। इस दिन नए कार्यों की शुरुआत करना भी बेहद शुभ फलदायी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें