फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सोने चांदी की कीमतों में गिरावट से कारोबारियों में मची खलबली

विज्ञापन
फोटो 22 - कासगंज की एक सराफा दुकान पर शोकेस में लगे चांदी के आभूषण। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। स्थानीय सराफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में आई अचानक गिरावट से कारोबारियों में खलबली मची हुई है। ऊंचे दामों पर स्टॉक खरीदने वाले कारोबारी अब भारी नुकसान और असमंजस की स्थिति में हैं। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, चालू सीजन में सहालग कम होने के कारण जेवरों की मांग पहले से ही बेहद सुस्त थी, और अब इस गिरावट ने बाजार को पूरी तरह ठंडा कर दिया है।
विज्ञापन

बाजार से बड़े निवेशकों का गायब होना भी इस मंदी की एक बड़ी वजह माना जा रहा है। पिछले दिनों प्रधानमंत्री द्वारा आम लोगों को सोने-चांदी में अत्यधिक निवेश से बचने की सलाह दिए जाने के बाद से ही निवेशकों ने सराफा बाजार से दूरी बना ली है। इससे पहले, वैश्विक स्तर पर डॉलर इंडेक्स के शीर्ष पर पहुंचने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन अब बाजार तेजी से नीचे आ रहा है। 21 जून के बाद से बाजार में उतार-चढ़ाव काफी तेज हो गया, जिसके चलते सोना डेढ़ लाख और चांदी ढाई लाख रुपये के स्तर से नीचे फिसल गए।
1 जून को सोने का भाव 1,51,700 रुपये प्रति दस ग्राम था। वहीं चांदी का भाव 2,60,500 रुपये प्रति किलोग्राम था। इसी माह में 15 जून को चांदी 2,52,000 प्रतिकिलो के भाव पर थी वहीं सोना 1,50,600 प्रतिदस ग्राम के भाव पर आ गया।
विज्ञापन

21 जून से सोने चांदी की कीमतों में उतार चढ़ाव तेज हुआ। 21 जून को सोना डेढ़ लाख से कम हो गया और चांदी ढाई लाख से कम हो गई। वहीं 25 जून बृहस्पतिवार को सोना 1,44,300 रुपये प्रतिदस ग्राम पर आ गया वहीं चांदी घटकर 2,26,000 प्रतिकिलो हो गई। जून माह के 25 दिनों में चांदी की कीमत 34,500 रुपये प्रतिकिलो कम हुई वहीं सोने पर भी 7,400 रुपये प्रतिदस ग्राम कम हुए।
कारोबारी तपन बिड़ला ने बताया कि बाजार बिल्कुल ठंडा है। अब कीमतों में उतार चढ़ाव से बाजार और प्रभावित है।

फोटो 22 - कासगंज की एक सराफा दुकान पर शोकेस में लगे चांदी के आभूषण। स्रोत : संवाद

फोटो 22 - कासगंज की एक सराफा दुकान पर शोकेस में लगे चांदी के आभूषण। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें