फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बूंदाबांदी ने फसलों को दी संजीवनी, मौसम का रुख देख किसानों के चेहरे खिले

Fri, 02 Jan 2026 09:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो05सिढ़पुरा के गांव भुजपुरा में गेंहूं की फसल । संावद
विज्ञापन
कासगंज। बृहस्पतिवार को दिन और दिन में हुई हल्की बूंदाबांदी ने रबी की फसलों के लिए अमृत का काम किया है। बूंदाबांदी से कोहरे और शुष्क मौसम के कारण चिंतित किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम के इस बदले रुख को किसान फसलों के लिए लाभकारी मान रहे हैं, वहीं कृषि विशेषज्ञों ने भी इसे रबी फसलों के अनुकूल बताया है।
विज्ञापन

जिले में इस समय रबी सीजन की प्रमुख फसलें खेतों में लहलहा रही हैं। गेहूं, जौ, आलू, मटर, सरसों और लहसुन की फसलें अच्छी अवस्था में हैं। विगत रात को हुई हल्की बूंदाबांदी से खेतों में पर्याप्त नमी बनी है, जिससे फसलों की बढ़वार को मजबूती मिली है। साथ ही तापमान में आई गिरावट से कीट-पतंगों के प्रकोप में कमी आने की संभावना है। किसानों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से घना कोहरा छाया हुआ था, इससे फसलों को नुकसान की आशंका बनी हुई थी। बूंदाबांदी के बाद कोहरा छंट गया है और मौसम साफ होने से फसलों को राहत मिली है। कृषि वैज्ञानिक, डॉ. आकाश बताते हैं कि रबी की फसलों के लिए यह मौसम अनुकूल है, बशर्ते अधिक पाला न पड़े। किसानों को मौसम पर नजर बनाए रखनी चाहिए। यदि अधिक पाला पड़ने की आशंका हो तो हल्की सिंचाई या धुआं करने जैसे उपाय अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें