फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सीएम डैशबोर्ड में जिला 62वें स्थान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में सीडीओ ने धीमी प्रगति वाले विभागों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग समय पर पोर्टल पर डेटा फीडिंग कर जिले की रैंकिंग में सुधार लाएं। समीक्षा में सामने आया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर कासगंज 62वें स्थान पर है, जबकि सीएमआईएस पोर्टल पर निर्माण कार्यों में कम बजट खर्च होने के कारण जिला 74वें स्थान (डी श्रेणी) पर पिछड़ा हुआ है।
जिले की आठ बड़ी निर्माण परियोजनाएं फिलहाल लेट-लतीफी का शिकार हैं। सीडीओ ने सभी कार्यदायी संस्थाओं को धीमी चल रही परियोजनाओं की समय-सीमा बढ़वाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए ताकि जिले की रैंक सुधर सके। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये निर्देश दिए
जल निगम: जल जीवन मिशन की प्रगति 98 फीसदी तक पहुंचाए।
स्वास्थ्य विभाग: जननी सुरक्षा योजना का 98 फीसदी भुगतान पूरा करें और 102 व 108 एम्बुलेंस सेवा सुधारें।
पंचायती राज: 25 जुलाई तक शौचालयों की जियो टैगिंग पूरी करें।
पीडब्ल्यूडी सड़कों का निर्माण और खर्च बढ़ाए
शिक्षा, श्रम व एनआरएलएम विभाग लाभार्थियों की फैमिली आईडी जल्द बनवाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें