फोटो35कासगंज के द्रोपदी देवी जाजू बालिका इंटर कॉलेज में आयोजित युवा उत्सव में प्रस्तुति देत
कासगंज। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग ने श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया। सात विधाओं में युवाओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि का स्वागत क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपेंदु सिंह, सौरभ सिंह तथा वरिष्ठ सहायक प्रेम प्रताप सिंह ने बुके व बैज पहनाकर किया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लोकगीत समूह में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विजेता तथा श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू इंटर कॉलेज की टीम उप विजेता रही। लोकनृत्य समूह में श्रीमती द्रोपदी देवी जाजू इंटर कॉलेज को विजेता तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को उप विजेता घोषित किया गया। भाषण में प्रथम अंशिका यादव, द्वितीय स्तुति सोलंकी, तृतीय अनामिका रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिखा ने, द्वितीय स्थान वैष्णवी ने, तृतीय स्थान अनुज सिंह ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम स्थान पर वेदना, द्वितीय स्थान पर दीक्षा व तृतीय स्थान पर पदमा कुमारी रहीं। विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान तनिष्का गहलौत को, द्वितीय स्थान आदर्श कुशवाह को तथा तृतीय स्थान नूपुर सिंह को मिला। कहानी लेखन में प्रथम स्थान संजना ने, द्वितीय स्थान पावनी ने, तृतीय स्थान राधा तिवारी ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक पांडेय ने किया। निर्णायक मंडल में राकेश माहेश्वरी, समीक्षा सिंह जादौन, भावना टिमल, आशीष वर्मा, नवीन अवस्थी, गीता सक्सेना, सत्यप्रकाश आदि शामिल रहे।इस दौरान सुरेश कुमार, सीताराम कुमार, राजाराम, वीरेश आदि मौजूद रहे।