कासगंज। सोरोंजी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को महिला बैठी हुई थी। सूचना मिलने के बाद राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने पूछताछ कर महिला को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक महिला गुमसुम बैठी थी। जीआरपी चौकी प्रभारी ने महिला से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सोरोंजी की रहने वाली है और परिजन से नाराज होकर चली आई है। इसके बाद पुलिस ने महिला के परिजन को उसके बारे में जानकारी दी। सूचना पर उसका पति व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला को उसके परिजन के लिए सुपुर्द कर दिया। इसके बाद वह महिला को अपने साथ घर ले गए। संवाद