फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कार्य शुरू

Tue, 03 Feb 2026 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो35जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय ।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
कासगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को पारदर्शी और नकल मुक्त बनाने की दिशा में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अहम कदम उठाया है। उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण कार्य शुरू कर दिया गया है। कासगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। जिले में 64 केंद्रों पर परीक्षा होगी। हाईस्कूल के 21717 परीक्षार्थियों के लिए एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं परिषद से भेजी गई है, तो इंटरमीडिएट के 18645 परीक्षार्थियों के लिए 90 हजार उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इस बार वर्षों से चली आ रही चौड़ाई फार्मेट की जगह पहली बार लंबाई फार्मेट की उत्तर पुस्तिकाएं लागू की गई हैं। परीक्षार्थी अब सीधे (लंबाई वाले) फॉर्मेट में अपने उत्तर लिखेंगे। इसके साथ ही उत्तर पुस्तिकाओं के डिजाइन में भी बदलाव किए गए हैं। प्रत्येक पृष्ठ पर विशेष कलर कोडिंग के साथ माध्यमिक शिक्षा परिषद का मोनोग्राम अंकित किया गया है। सोमवार को कासगंज तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई गई। सहावर तहसील को 3 और पटियाली तहसील के केंद्रों को 4 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण किया जाएगा। शेष बचे विद्यालयों को 5 फरवरी को उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो गया है। केंद्र व्यवस्थापक शेड्यूल के आधार पर उत्तर पुस्तिकाएं प्राप्त कर लें- जगदीश प्रसाद शुक्ला, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें