फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बंदिनी ने यूपी स्टेट आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Tue, 03 Feb 2026 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो15सोरोंजी की आर्म्स रेसलर खिलाड़ी बंदिनी उपाध्याय स्वर्ण पदक प्राप्त करती हुईं। स्रोत:स्व - फोटो : 1
विज्ञापन
सोरोंजी। उत्तर प्रदेश स्टेट (वेस्टर्न) आर्म रेसलिंग चैंपियनशिप 2026 में तीर्थनगरी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी बंदिनी उपाध्याय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया है। बंदिनी के पिता नितिन उपाध्याय तीर्थनगरी में व्यवसायी हैं। उनकी मां का मीनाक्षी उपाध्याय घरेलू महिला हैं। बंदिनी के पिता ने बताया कि कि एचआरआईटी यूनिवर्सिटी गाजियाबाद में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया। कड़े मुकाबलों के बीच बंदिनी ने यूथ वर्ग के 65 किलोग्राम भार वर्ग में अपने सभी मुकाबले जीतते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के दौरान बंदिनी ने तकनीक, ताकत और आत्मविश्वास का बेहतरीन प्रदर्शन किया। बंदिनी उपाध्याय ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षकों और सभी शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अब राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले और प्रदेश का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें