फोटो28चंदवा में युवा मतदाताओं को फॉर्म 6 वितरित करते विधायक हरिओम वर्मा। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सोरोंजी। भाजपा नगरिया मंडल ने गांव चंदवा में बूथ क्रमांक 38 एवं 39 पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान द्वितीय चरण के क्रम में कैंप लगाया। विधायक हरिओम वर्मा ने नए युवा मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण फॉर्म 6 वितरित किए।
मंडल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। मजबूत लोकतंत्र के लिए उनका मतदाता बनना अनिवार्य है। कहा गांव के सभी युवा मतदाता बनने के लिए अपना फॉर्म भरकर बीएलओ के पास जमा अवश्य कराएं। मुख्य अतिथि विधायक हरिओम वर्मा ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान बबलू बघेल, धीर सिंह राठौर, अमित राठौर, जंट सिंह, अमीर सिंह, प्रेमपाल कश्यप, प्रधान सत्येंद्र बघेल, न्यौली प्रधान हरवेश राजपूत आदि मौजूद रहे।