फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: जमीन जोतने पर दो पक्षों में विवाद

Thu, 11 Dec 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो43सोरोंजी पुलिस की हिरासत में विवाद के आरोपी । संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी के गांव महमूदपुर पुख्ता में ग्राम समाज की जमीन जोतने पर दो पक्षों में बृहस्पतिवार को विवाद हो गया। तनाव की स्थिति को देखकर सदर एसडीएम व सीओ फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के 63 लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर कोतवाली ले गई। उनके खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की है।सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि गांव महमूदपुर पुख्ता में ग्राम समाज की करीब ढाई हजार बीघा जमीन गंगा की कटरी में है। इस जमीन की बृहस्पतिवार को गांव मढ़ावली निवासी रहमत, भूरे, शानू ,वाजिद सहित अन्य लोग जुताई कर रहे थे। जमीन जोतने पर गांव महमूदपुर पुख्ता निवासी प्रधान पक्ष के अमरपाल सिंह यादव, जयप्रकाश सिंह, भगत सिंह सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कटरी की जमीन जोतने का विरोध किया। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। दो पक्षों में विवाद की सूचना पर अन्य लोग भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों की ओर से गाली-गलौज होने लगी। सूचना पर सदर एसडीएम संजीव कुमार व सीओ आंचल चौहान भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस दोनों पक्षों के 63 लोगों को ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठाकर सोरोंजी कोतवाली ले आई। सभी लोगों के खिलाफ शांति भंग की धाराओं में कार्रवाई की। सदर एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि जमीन को जोतने के विवाद में 63 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें