फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ट्रेन में सीट पर बैठने के लिए यात्रियों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कासगंज जंक्शन पर शनिवार शाम फर्रुखाबाद जाने वाली ट्रेन में सीट के लिए दो यात्रियों में विवाद हो गया। मामले में एक यात्री ने जीआरपी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद खुडीनखार निवासी ओमकार ट्रेन से फर्रुखाबाद जा रहे थे। सीट पर बैठने के लिए उनका अमांपुर के खगा निवासी सोनू से झगड़ा हो गया। ओमकार का आरोप है कि सोनू ने उनसे गाली-गलौज और मारपीट की। विवाद की सूचना पर जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस दोनों यात्रियों को पूछताछ के लिए थाने ले आई। ओमकार की तहरीर के आधार पर आरोपी सोनू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष दीपक त्रिवेदी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें