कासगंज। बकाया बिजली बिल जमा करने में राहत देने के लिए ओटीएस स्कीम (वन टाइम सेटलमेंट) भी शत-प्रतिशत भुगतान नहीं करवा सकी। योजना 2300 उपभोक्ताओं ने प्रभावित नहीं कर ली। नतीजा लगभग 3.04 करोड़ रुपये का बिजली बिल जमा नहीं हुआ। इसकी वसूली के लिए विभाग बकाएदारों पर सख्ती करेगा। विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देने के उद्देश्य से ओटीएस स्कीम योजना दिसंबर माह में चलाई गई थी। इस योजना में बकाया बिल पर सरचार्ज में छूट देकर लोगों को भुगतान के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बावजूद 2306 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ नहीं उठाया और बकाया राशि अब भी लंबित है। विद्युत निगम द्वारा ऐसे बकाएदार उपभोक्ताओं को चिह्नित कर रहा है। इन लोगों पर 3,04,42,377 रुपये बिल का बकाया है। कई बार नोटिस जारी करने के बावजूद उपभोक्ताओं ने बकाया जमा नहीं किया है। इन लोगों पर विद्युत निगम कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए उन्हें चिन्हित करने की कार्रवाई की तैयारी कर जा रही है। दिसंबर,जनवरी ओर फरवरी में पंजीकरण कराने वाले लोग 31 मार्च तक अपना बकाया बिल जमा कर दें। अधिशाषी अधिकारी राहुल वर्नवाल ने बताया कि ओटीएस स्कीम में पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ता 31 मार्च तक अपना बकाया बिल जमा कर दें। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय अवधि समाप्त होने के बाद लोगों को छूट का लाभ नहीं मिलेगा। उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने बकाया बिल जमा कर दें। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।