फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लंबित मामलों का तेजी से करें निस्तारण

Sat, 11 Jul 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो34साइबर सेल का निरीक्षण करते एसपी ओपी सिंह। स्रोत पुलिस मीडिया
विज्ञापन
कासगंज। एसपी ओपी सिंह ने शनिवार को साइबर सेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साइबर सेल की कार्यप्रणाली को परखा और लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने साइबर सेल के विभिन्न महत्वपूर्ण अभिलेखों और रजिस्टरों का गहनता से परीक्षण किया। निरीक्षण में अभिलेखों के रखरखाव में कमियां पाई गईं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। एसपी ने प्रभारी साइबर सेल को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि सभी अभिलेखों को तत्काल अपडेट किया जाए और उनका सुव्यवस्थित रख-रखाव सुनिश्चित किया जाए। एसपी ने कहा कि डिजिटल युग में साइबर अपराधियों के तौर-तरीके बदले हैं, इसलिए पुलिस को उनसे दो कदम आगे रहना होगा। साइबर ठगी या अन्य संबंधित अपराधों की शिकायत मिलते ही पुलिस बिना किसी देरी के त्वरित कानूनी कार्रवाई शुरू करे, ताकि पीड़ितों को समय पर राहत मिल सके और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके। इस दौरान एएसपी सुशल कुमार, प्रभारी साइबर सेल सोनू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें