फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: तीन राजयोगों से जगमगाएगी धनतेरस, मां लक्ष्मी की कृपा पाने का विशेष संयोग

विज्ञापन
ज्योतिषाचार्य पं. भरत राम गौड़। स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। दीपोत्सव की शुरुआत अत्यंत दुर्लभ और शुभ ज्योतिषीय संयोगों के साथ होने जा रही है। 6 नवंबर को मनाए जाने वाले धनतेरस पर्व पर शुक्रादित्य, बुधादित्य और मालव्य राजयोग का अद्भुत निर्माण हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा, शुक्र और चंद्रमा की युति से कलात्मक योग भी बनेगा। इन पावन संयोगों के बीच भगवान धन्वंतरि, मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा के साथ सोना, चांदी और नए बर्तनों की खरीदारी का विशेष महत्व रहेगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, तभी से इस पर्व का शुभारंभ माना जाता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. भरत राम गौड़ के अनुसार, इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार के साथ-साथ दक्षिण दिशा में यमराज के निमित्त चारमुखी तेल का दीपक जलाने की परंपरा है, क्योंकि दक्षिण दिशा यम की मानी जाती है।

पूजा और खरीदारी के शुभ मुहूर्त
पूजा का समय: शाम 5:19 से रात्रि 8:17 बजे तक
खरीदारी के मुहूर्त: सुबह 8:16 से 9:48 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:48 से दोपहर 12:56 बजे तक
प्रदोष काल: शाम 5:49 से रात्रि 8:23 बजे तक
-
ऐसे करें पूजन
शुभ मुहूर्त में गणेशजी, धन्वंतरिजी, मां लक्ष्मी और कुबेर देव को फूल, फल, अक्षत और दीप अर्पित कर आरती करें। नई खरीदी गई वस्तुओं का तिलक कर सुख-समृद्धि की कामना करें। मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें और अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें