फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रवि-वज्र योग के संयोग में आज मनेगी देवउठनी एकादशी

विज्ञापन
फोटो 10 - ज्योतिषाचार्य पंडित भरतराम गौड़। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
कासगंज। रवि योग की शुभता और वज्र योग के विशेष संयोग के बीच 20 नवंबर यानी आज देवउठनी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागेंगे और चातुर्मास समाप्त होगा जिससे लंबे अंतराल के बाद विवाह, गृह प्रवेश तथा अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पं. भरत राम गौड़ के अनुसार, ज्योतिषीय मान्यताओं में रवि योग पूरे दिन रहेगा, जबकि वज्र योग का प्रभाव 21 नवंबर की सुबह तक बना रहेगा। धार्मिक मान्यता है कि इस अवसर पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के साथ तुलसी पूजन का विशेष महत्व होता है।
देवउठनी एकादशी को हरि प्रबोधिनी और देवोत्थान एकादशी भी कहा जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:16 बजे प्रारंभ होकर 21 नवंबर को सुबह 6:32 बजे समाप्त होगी।
विज्ञापन

पं. भरत राम गौड़ ने बताया कि गृहस्थ परंपरा के अनुसार 20 नवंबर को व्रत रखा जाएगा जबकि वैष्णव संप्रदाय के साधु-संत और अनुयायी 21 नवंबर को एकादशी मनाएंगे। वैष्णव परंपरा में तुलसी विवाह भी 21 नवंबर को करना श्रेष्ठ माना गया है।
-
ये हैं पूजा के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:01 से 5:44 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 से दोपहर 12:28 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त शाम 5:26 से 5:52 बजे तक




ऐसे करें पूजा, करें मंत्र जाप

सुबह स्नान कर भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने दीप जलाएं। पीले फूल, फल, तुलसी दल और पंचामृत अर्पित कर ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। व्रत कथा पढ़ने के बाद भगवान की आरती करें। शाम को तुलसी के सामने घी का दीपक जलाएं। श्रद्धानुसार केले के पेड़ की पूजा, पीली मिठाई का भोग और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र व फल का दान करें। वैष्णव परंपरा में तुलसी और शालिग्राम का विवाह भी कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें