फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शरद पूर्णिमा पर दूसरे दिन भी गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Mon, 26 Oct 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 14 कासगंज शरद पूर्णिमा पर की गली बौहरान ​स्थित मंदिर में आंगन में विराजे मदनमोहन जी महारा
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। शरद पूर्णिमा पर दूसरे दिन सोमवार को भी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी घाट, कादरगंज गंगाघाट सहित अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। गंगा स्नान के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान भी किए गए। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों में दर्शन कर पूजा की।
विज्ञापन

सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। गंगा किनारे बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय श्रद्धालुओं ने अपने घरों से टेसू झांझी लाकर गंगा में विसर्जित किए। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी में गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने क्षेत्राधीश वराह मंदिर पहुंचकर आरती उतारी और प्रसाद चढ़ाया। मंदिर के सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने भगवान वराह को नूतन पोशाक और अलंकार धारण कराकर भव्य शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने रघुनाथजी, बालाजी दरबार, मानस मंदिर, सोमेश्वर, सिद्ध हनुमान, सिद्ध विनायक, श्याम वराह मंदिर, द्वारिकाधीश, गंगा माता, पंचमहाशक्ति और 84 घंटे वाली माता सहित अन्य मंदिरों में भी पहुंचकर दर्शन किए।



आंगन में विराजे मदनमोहन जी महाराज और राधारानी
कासगंज। मोहल्ला नवाब गली बौहरान स्थित श्री मदनमोहन जी महाराज मंदिर में शरद पूर्णिमा पर धार्मिक आयोजन हुआ। इस अवसर पर मदनमोहन जी महाराज और राधारानी को मंदिर के आंगन में चंद्रमा की रोशनी के बीच विराजमान कराया गया। वर्ष में एक बार होने वाले इस विशेष दर्शन के लिए भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत महाआरती से हुई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। इसके बाद मदनमोहन जी महाराज और राधारानी को अमृत खीर का भोग लगाया गया और प्रसाद वितरित किया गया। धार्मिक आयोजन में नरेंद्र पालीवाल, सुमन पालीवाल, अक्षय पालीवाल, बबलू पालीवाल, रामनारायण पालीवाल, पंडित अशोक गौड़, विनीता गर्ग, खजांची लाल गौड़, शुभम गुप्ता, टीना माहेश्वरी और राजीव वार्ष्णेय सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।

फोटो 14 कासगंज शरद पूर्णिमा पर की गली बौहरान स्थित मंदिर में आंगन में विराजे मदनमोहन जी महारा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें