फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: ग्रामीणों के सामने खुली विकास कार्यों की फाइल

Sun, 28 Dec 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो26सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत भुजपुरा में सोशल ऑडिट की बैठक में मौजूद प्रधान व अन्य ।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। सिढ़पुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत भुजपुरा में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना का सोशल ऑडिट हुआ।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट के समापन पर मनरेगा कार्डधारक सोनपाल सिंह की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) किरण कुमारी ने अपनी टीम के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान पंचायत में कराए गए सभी विकास कार्यों का ऑडिट किया। इस दौरान पारदर्शिता बरतते हुए प्रत्येक कार्य का विवरण ग्रामीणों के समक्ष सार्वजनिक रूप से पढ़कर सुनाया गया।
बैठक के दौरान ग्रामीणों को मनरेगा योजना में हुए महत्वपूर्ण बदलावों की जानकारी दी गई। टीम ने बताया कि ग्रामीणों को गांव में ही अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सरकार ने अब कार्य दिवसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी है। इसके साथ ही मौके पर मौजूद पात्र लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन भी किया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान गिरीश चंद्र ने ग्रामीणों को योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के तरीके समझाए। इस मौके पर पंचायत सचिव अजीत कुमार, पंचायत सहायक बृजेश कुमार, पान सिंह शाक्य, गंगा सिंह शाक्य, इकरार अहमद, रसूल खान, रघुनंदन कश्यप, प्रकाश दिवाकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें