फोटो 39 सहावर रेलवे फाटक पर लगा जाम। स्रोत: संवाद
सहावर। कस्बे के एटा रोड स्थित रेलवे फाटक पर रोज जाम लगने से कस्बावासी परेशान हैं। स्थानीय निवासियों ने रेलवे फाटक पर ओवर ब्रिज बनवाने की मांग की है। व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष रामकुमार साहू ने कहा कि बार-बार फाटक बंद होने के कारण लंबा जाम लग जाता है। इससे राहगीरों खासकर स्कूली बच्चों काे परेशानी होती है। खासकर साप्ताहिक बाजार लगने के दिन स्थिति और खराब हो जाती है। वहीं, हरि सिंह ने बताया कि मार्ग से कासगंज सहित एटा आदि के लोग भी गुजरते हैं जिस कारण वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ओबर ब्रिज बनने से समस्या का निदान हो सकता है।