फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दमखम, 40 का चयन

Wed, 09 Sep 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो 33 - स्पोर्ट्स स्टेडिमय में कबड्डी प्रतियोगिता के जिला स्तरीय ट्रायल में दमखम दिखाते ​खिला
विज्ञापन
कासगंज। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम सोरों जी में आयोजित हुआ। इसमें 10 महिला खिलाड़ियों का मंडलीय ट्रायल में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी 12 सितंबर को अलीगढ़ में मंडल के ट्रायल में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन

उपक्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों में सलौनी, मोनी, विनायक, अंशी, सालिनी, संगीता, नैना, देवकी, पूजा और पूनम शामिल हैं। अब चयनित खिलाड़ी 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में सुबह 11 बजे होने वाले मंडलीय ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता 15 से 17 सितंबर तक सहारनपुर में आयोजित की जाएगी। मंडलीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें