फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शिवतेरस पर गंगाघाटों पर उमड़ी कांवड़ियों की भीड़, किया जलाभिषेक

विज्ञापन
फोटो 28- ​टिंकू, कांवड़िया ।स्रोत संवाद
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। सोमवार को प्रमुख गंगाघाटों पर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को शिवतेरस के पावन अवसर पर स्थानीय शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने के लिए दूर-दराज से पहुंचे कांवड़ियों ने लहरा, कादरगंज और कछला घाटों से गंगाजल भरा। रातभर गूंजते रहे भोला तेरी बम के जयकारों और डाक कांवड़ियों की तेज रफ्तार से पूरा इलाका शिवमय हो गया।
विज्ञापन

दिन और रात भर लहरा, कादरगंज और कछला गंगाघाटों पर कांवड़ियों का तांता लगा रहा। रात के समय डाक कांवड़ियों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। भोला तेरी बम के जयकारों के साथ भक्त अपने श्रद्धा पथ पर आगे बढ़ते रहे।
कोई पारंपरिक सजी हुई कांवड़, तो कोई कलश या डाक कांवड़ लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। लहरा से कासगंज तक राजमार्ग पर कांवड़ियों के सुरक्षित आवागमन के लिए विशेष लेन तैयार की गई थी। इसमें भक्त कहीं दौड़ते, तो कहीं थककर विश्राम करते नजर आए।
विज्ञापन

अटूट आस्था की एक अनूठी मिसाल एत्मादपुर से आए दो दोस्तों टिंकू और नरेश ने पेश की, जो लहरा घाट से 71-71 लीटर गंगाजल भरकर अपनी यात्रा पर निकले। वे दोनों तीसरे सोमवार को अपने गृह जनपद पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
-

भोले खुद कर देते हैं निवारण
- हर वर्ष सावन मास में पवित्र गंगाजल भरने आते हैं। भोलेनाथ तो अंतरर्यामी है। हमारी व्यथा समझकर खुद ही उसका निवारण कर देते हैं।- टिंकू, एत्मादपुर
- पवित्र गंगाजल 71 लीटर कलश कांवड़ में ले जा रहे हैं। सावन के तीसरे सोमवार को एत्मादपुर के खैरानी माता मंदिर में पवित्र शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। - नरेश, एत्मादपुर

फोटो 28- टिंकू, कांवड़िया ।स्रोत संवाद

फोटो 28- टिंकू, कांवड़िया ।स्रोत संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें