फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सरसई नरू में गोवंश संरक्षण केंद्र शुरू हुआ

Thu, 22 Jan 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। अमांपुर क्षेत्र के गांव सरसई नरू में बृहस्पतिवार को नवनिर्मित गोवंश संरक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इससे निराश्रित गोवंशों को सुरक्षित आश्रय स्थल मिल सकेगा। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्र का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

गोवंशों को फूल मालाएं पहनाकर और गुड़ खिलाकर उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की गई। संरक्षण केंद्र में एक साथ लगभग 400 गायों के रहने की व्यवस्था की गई है। माैसम से बचाव के लिए केंद्र में चार शेड और चारा भंडारण के लिए दो भंडार गृह भी बनाए गए हैं। केंद्र में पेयजल, साफ-सफाई और देखभाल से जुड़ी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी ताकि गायों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। केंद्र का संचालन शुरू होते ही निराश्रित गोवंशों के लाने का काम भी शुरू हो गया है।
प्रभारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि फिलहाल केंद्र में 40 गोवंशों को संरक्षित किया गया है। जल्द ही आसपास के क्षेत्रों से निराश्रित गोवंशों का लाया जाएगा। इस केंद्र के शुरू होने से न केवल पशुओं को संरक्षण मिलेगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और किसानों की फसल को भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें