फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: दिल्ली में मिले प्रेमी-प्रेमिका, परिजन ने कराई शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कॉलेज जाने के बहाने आठ दिन पहले घर से लापता हुआ युवक दिल्ली के सराय काले खां से प्रेमिका के साथ सकुशल ढूंढ निकाला है।
विज्ञापन

पुलिस द्वारा परिजन को सौंपे जाने के बाद दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से प्राचीन देवी मंदिर में प्रेमी युगल का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह करा दिया। अमांपुर से युवक 5 अक्तूबर को सूरजपाल डागा कॉलेज से इंटरमीडिएट की ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) लेने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। फोन बंद मिलने पर पिता की शिकायत पर थाना प्रभारी विकास सक्सेना ने प्राथमिकी दर्ज की।
जांच में जुटी पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लोकेशन ट्रेस की जो दिल्ली में मिली। उसके साथ ननिहाल में रहने वाली युवती भी मिली। युवती मूल रूप से बरेली की रहने वाली है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने युवक को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद दोनों परिवारों ने विवाद खत्म किया और रिश्ते को स्वीकार कर लिया। सोमवार को अमांपुर स्थित प्राचीन देवी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। इस मांगलिक आयोजन के साक्षी क्षेत्र के 50 से अधिक गणमान्य लोग बने, जिन्होंने नव दंपति को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें