कासगंज। कोर्ट के आदेश के बाद 29 हजार शिक्षक भर्ती के तहत जिले को गणित विज्ञान के 20 शिक्षक मिले हैं। इनकी काउंसलिंग मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे से होगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने कहा कि शिक्षक अपने शैक्षिक, प्रशिक्षण एवं अन्य प्रमाण पत्र मूलकाॅपी के साथ उनकी स्वप्रमाणित छाया प्रति (अलग-अलग फाइल कवर में 22 सैट), 4 पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदन शुल्क जमा संबंधी साक्ष्य एवं आवेदन पत्र में अंकित विवरण की सत्यता शपथ पत्र साथ में लेकर आएं।
विद्यालय आवंटन वरीयताक्रम में में दिव्यांग महिला-पुरुष एवं समस्त महिला अभ्यर्थियों से विद्यालय विकल्प लिए जाने की कार्यवाही 18 मार्च को दोपहर 3:00 बजे से कार्यालय में होगी। संवाद