फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: होलिका रखने को लेकर विवाद, इसलिए लोगों ने घरों पर लगाए 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर, समझाने में जुटी पुलिस

Tue, 11 Feb 2025 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

होलिका रखने को लेकर सोरोंजी क्षेत्र के गांव सराय जुन्नारदार में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। गांव के लोगों ने अपने घरों के आगे 'मकान बिकाऊ' के पोस्टर चस्पा कर दिए हैं। ये खबर मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची, वो लोगों को समझाने के प्रयास में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
मकान बिकाऊ के पोस्टर और लोगों से बात करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के सोरोंजी क्षेत्र के गांव सराय जुन्नारदार में होलिका रखने का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू समाज के लोग होलिका विवाद को लेकर आहत हैं। उन्होंने अपने घरों पर मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा करके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसके बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सतर्क हो गए और गांव के लोगों को समझाने की कोशिश की गई। प्रशासन ने होलिका रखने के विवाद का निस्तारण करने का भरोसा दिया है। आज मंगलवार का समय समस्या निस्तारण के लिए निर्धारित किया है।
विज्ञापन


 

सराय जुन्नारदार गांव में अल्पसंख्य आबादी बहुसंख्यक रूप में है। पिछले वर्षों में भी यहां होलिका रखने को लेकर विवाद होता रहा है। बताया गया कि पहले मस्जिद के गेट से 20 मीटर पहले होलिका दहन होता था, लेकिन इस पर दूसरे समुदाय के लोगों ने आपत्ति की इसके बाद स्थान परिवर्तित हुआ। बाद में सरकारी स्कूल के पास होलिका रखवा दी गई। किंतु 5-6 वर्ष पूर्व इस स्थान पर आंगनबाड़ी केंद्र बन गया और होलिका दहन के स्थल को लेकर विवाद शुरू हो गया।

ऐसी स्थिति में समस्या का निस्तारण न होने पर ग्रामीणों न मकान बिकाऊ है के पोस्टर चस्पा कर दिए। गांव के ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि पहले गांव के पूरब में होली रखी जाती थी, लेकिन भाईचारे से स्थान परिवर्तित कर लिया गया, लेकिन अब फिर से होलिका दहन के लिए स्थान चिह्नित करने की ग्रामीण मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने ऐसी स्थिति को देखते हुए मकान बिकाऊ है के पोस्टर लगाए हैं। उनका कहना है कि जब त्योहार की गांव में नहीं मना सकते तो गांव में रहने का क्या फायदा।

 

इस मामले को लेकर एसडीएम संजीव कुमार, सीओ आंचल चौहान, इंस्पेक्टर जगदीश चंद्र ने सोरोंजी कोतवाली में गांव के हिंदू समाज के लोगों के साथ बैठक की और इस बैठक में ग्रामीणों से होलिका दहन के स्थान को लेकर चर्चा की। कई स्थान सुझाए गए। एसडीएम व सीओ न भरोसा दिया कि मंगलवार को वह गांव में पहुंचकर इसका निस्तारण कर देगें और स्थायी रूप से होलिका दहन के लिए स्थल का चयन होगा। इसके बाद लोग वापस चले गए। एसडीएम व सीओ को भरोसा दिया कि वह गांव में जाकर पोस्टर हटा लेंगे।

 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोरोंजी। होलिका को पुराने स्थान पर रखने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा तो वह गांव में अपने मकान व संपत्ति बेचने को विवश हो जाएंगे। इस दौरान मांग करने वालों में सुरेन्द्र सिंह,सत्यप्रकाश बाबा, सोमेश वाल्मीकि, वीरेश लोनिया, राजू बघेल, नेकशे जाटव, किताब सिंह, ओमवीर, श्याम सिंह, नित्यानंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सराय जुन्नारदार में होलिका दहन के विवाद के संबंध में ग्रामीणों से वार्ता की गई है। आज मंगलवार को इसका निस्तारण कर दिया जाएगा। वार्ता संतोषजनक रही। ग्रामीणों ने घर बिकाऊ है को पोस्टर हटाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें