फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: ट्रक की टक्कर से ठेकेदार की मौत, घर से साइट पर जाने को निकला, सड़क किनारे बाइक पर खड़ा था

Sat, 07 Jan 2023 06:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज़ एजेंसी, कासगंज

सार

कासगंज में सड़क किनारे बाइक खड़ी करने के लिए रुके ठेकेदार को पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
खुशीराम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हादसा सहावर थाना क्षेत्र के खितौली मोड़ के पास हुआ। थाना क्षेत्र के सूरतपर खुशकरी निवासी खुशीराम (35) ठेकेदारी काम करता था। वह गांवों में ठेका लेकर सड़क, इंटरलॉकिंग का काम कराता था। इसी कड़ी में बहापुर गांव में इंटर लॉकिंग का काम करा रहा ता। शनिवार को काम देखने के लिए वह सुबह बाइक पर घर से निकला। 

विज्ञापन


रास्ते में खितौली मोड़ गांव के पास सज़क किनारे बाइक खड़ा करने के लिए रुका। इसी समय तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। 

लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने सड़क हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर परिजन भी रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। 

चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिजनों ने बताया कि खुशीराम के चार बच्चे हैं। इनमें तीन पुत्रियां लक्ष्मी (11), कुमकुम (9), सुरभि (7) और एक पुत्र शुभम (5) साल का है। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। उसकी पत्नी ओमश्री सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें