कासगंज खबर संख्या 16 से संबंधित फोटो- कंठी माला कारोबारी की दुकान पर चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड?
- फोटो : KASGANJ
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में हरि की पौड़ी के पास स्थित कंठीमाला व्यापारी की दुकान में अज्ञात चोरों ने बीती रात नकदी व जरूरी कागजात चोरी कर लिए। इस मामले में पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बृहस्पतिवार की रात कंठीमाला व्यापारी राकेश अग्रवाल की दुकान में चोरों ने जंगला काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। दुकान स्वामी को इस घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह जब हुई जब वह दुकान पहुंचा, इस दौरान दुकान में सामान बिखरा था, साथ ही गुल्लक टूटा पड़ा था। दुकान स्वमी राकेश ने बताया कि गुल्लक में आठ लाख रुपये की नकदी और जरूरी दस्तावेज थे, जिसे चोर चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। एएसपी जितेंद्र कुमार दुबे और सीओ अजीत कुमार भी कोतवाली पहुंचकर संदिग्धों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। मास्टर माइंड अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है। शीघ्र ही पुलिस उसे गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला उपाध्यक्ष विशोक अग्रवाल ने भी एएसपी से मुलाकात कर शीघ्र चोरी के खुलासे की मांग की है।