फोटो18अमांपुर के गांव जखा में पूजन कर आंबेडकर पार्क के निर्माण की शुरूआत कराते विधायक हरिओ
कासगंज। अमांपुर के गांव जखा में आंबेडकर पार्क के निर्माण की स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू हो गया है। विधायक ने पूजन कर कार्य शुरू कराया।
पार्क निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की लागत से प्रस्ताव तैयार किया गया। विधायक हरिओम वर्मा ने गांव जखा पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पूजन कर पार्क निर्माण के लिए नींव की ईंट रखी। उन्होंने बताया कि पार्क चारों ओर की चहारदीवारी का निर्माण किया जाएगा। परिसर में इंटरलॉकिंग कार्य भी होगा। इसके साथ पार्क के गेट का निर्माण भी कराया जाएगा। पौधे भी रोपित किए जायेंगे। पार्क का निर्माण कार्य शुरू होने से ग्रामीणों में हर्ष है।