फोटो18कासगंज में डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते कांग्रेस कार्यकर्ता।स्रोत:विज्ञप
कासगंज। जिला कांग्रेस कमेटी के कैंप कार्यालय पर संविधान शिल्पी डॉ. आंबेडकर की 69वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।
पार्टी पदाधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि भारतीय संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर ने जिस समरसता वाले समाज को स्थापित करने का मार्ग दिया वह समाज को मजबूत बनाने का एक बड़ा संकल्प है। डॉ. आंबेडकर ने देश को संविधान के माध्यम से मजबूत बनाया है। एआईसीसी सदस्य मुनेंद्र पाल सिंह राजपूत ने कहा कि बाबा साहब गौतम बुद्ध की विचारधारा के बेहद करीब थे। उन्होंने समाज सुधार की दिशा में अनूठे कार्य किए। उन्होंने अपना जीवन समानता के लिए समर्पित कर दिया। इस दौरान अमित यादव, गुलफान सिंह यादव, दीपू पांडे, निश्चल पराशर, विमलकुमार सिंह, राजा सलमानी, रूम सिंह यादव, राम खिलाड़ी आदि मौजूद रहे।