फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: बाजरा-धान खरीद में गड़बड़ी की शिकायत, जांच के निर्देश

Thu, 05 Feb 2026 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सिंगतरा मुबारिकपुर निवासी अनुराग राजपूत ने बाजरा और धान की खरीद में गड़बड़ी की शिकायत डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से जनता दर्शन में की है। उन्होंने आरोप लगाया कि खरीद के नाम पर किसानों से 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल अतिरिक्त वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत के बाद डिप्टी सीएम ने जिला अधिकारी प्रणय सिंह को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने डीआरएमओ अरुण कुमार त्रिपाठी को मामले की जांच सौंप दी। डीआरएमओ ने बताया कि शिकायत की पुष्टि के लिए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जांच पूरी होने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें