फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: गल्ला मंडी बंद कर आढ़तियों ने कराया धान का लदान

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। गल्ला मंडी में धान की आवक होने के कारण एवं लगातार जाम की स्थिति से धान का लदान नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में गल्ला कारोबारियों ने पहले ही रविवार को गल्ला मंडी बंद रखने की सूचना जारी कर दी थी। रविवार को गल्ला कारोबारियों ने मंडी में पड़े धान की तुलाई कर लदान कराया जिससे कारोबार करने के लिए स्थान बना रहे। आज सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण कारोबार नहीं होगा। अब मंगलवार को ही किसानों के धान की बिक्री हो पाएगी। कोठीवाल आढ़तिया कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि माल का लदान करना जरूरी था। मंडी में जगह नहीं थी। लदान होने के बाद अब आगे का कारोबार सुचारू रूप से चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें