फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सुमित वाल्मीकि बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष

विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष सुमित वाल्मीकि। स्त्रोत : स्वयं
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को सुमित वाल्मीकि को नया अनुसूचित जाति मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के निर्देश पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। नावल्टी सिनेमा के पीछे गली मनोटा निवासी सुमित वाल्मीकि 2014 से राजनीति में सक्रिय है। वह वर्ष 2019 से मोर्चा में जिला महामंत्री का पद संभाल रहे थे। अब पार्टी ने उनकी सक्रियता और लगन को देखते हुए नई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें मोर्चा में जिलाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह जिले में मोर्चा को नई दिशा देने का प्रयास करेंगे। साथ ही युवा शक्ति को मोर्चा से जोड़ेंगे। पार्टी में अनुसूचित वर्ग के लोगों की भागीदारी बढ़े, इसके लिए काम किया जाएगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के प्रदेश और जिला नेतृत्व का आभार जताया। उनके पिता राम खिलाड़ी वाल्मीकि स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ में प्रांतीय मंत्री हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें