फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शीतलहर का कहर, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री

Sun, 04 Jan 2026 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो11कासगंज में कड़ाके की ठंड में परिजन के साथ आते छोटे बच्चे।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शीतलहर का प्रकोप लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह के समय कोहरे की चादर ने दृश्यता कम कर दी, इससे वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। धूप पूरी तरह गायब रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, न्यूनतम तापमान केवल 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान भी 14 डिग्री तक ही पहुंच पाया।जिले में सुबह के समय कोहरे की चादर फैल गई। इससे जनजीवन पर असर देखा गया। सुबह के समय न्यूनतम पारे में एक डिग्री की और गिरावट आ गई। इससे पारा 5 डिग्री रह गया। इसके बाद हवा चलने से कोहरा तो छंट गया, लेकिन ठंडी हवाओं के झोंके चुभन का अहसास कराते रहे।
विज्ञापन

बादलों के चलते धूप नहीं निकली लिहाजा दिन भर लोग ठंड से ठिठुरन महसूस करते रहे। दोपहर के समय अधिकतम पारा 14 डिग्री तक ही पहुंच सका। शीतलहर व गलन का असर बाजार में दिखाई दिया। आवश्यक कार्य से ही लोग बाजार में निकले। सड़कों और बाजारों में लोग हाथ तापते नजर आए।
शाम के समय पारे में तेजी से गिरावट आने लगी। इससे ठंड बढ़ गई। लोग जल्द घरों की ओर लौट गए। बाजार भी जल्द बंद हो गए। ठंड के प्रकोप का असर पशु पक्षियों पर भी देखा गया। पक्षी भी अपने घौंसलाें में दुबके रहे। इससे उनकी चहचहाहट तक सुनाई नहीं दी। निराश्रित पशु भी ठंड के चलते दुबके रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें