फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: शीत लहर से पारा गिरा, न्यूनतम 4 डिग्री

Wed, 14 Jan 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो17सोरोंजी में  शूकर क्षेत्र की पंचकोसी परिक्रमा लगाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में शीत लहर का असर लगातार बना हुआ है। न्यूनतम तापमान लगातार तीसरे दिन 4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवा के चलते धूप निकलने पर भी लोगों को राहत नहीं मिली। अधिकतम पारा 2 डिग्री गिरकर 17 डिग्री पर रहा।
विज्ञापन

इस समय जिले में ठंड की स्थिति लगातार जनजीवन पर असर डाल रही है। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोग धूप में बैठकर गर्मी पाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन पारे में गिरावट और तेज हवाओं के कारण राहत मिलना मुश्किल साबित हो रहा है।
सुबह से ही शीतलहर के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम पारा सुबह 4 डिग्री पर रिकॉर्ड हुआ। दिन में पारे में मामूली बढ़ोतरी हुई, लेकिन अधिकतम तापमान केवल 17 डिग्री तक ही पहुंच सका। ठंडी हवाओं के कारण लोग दिन भर ठिठुरते रहे।
विज्ञापन

लोगों ने अपने शरीर को गर्म रखने के लिए धूप का सहारा लिया। पार्कों, मैदानों, घरों की छतों और बाजारों में लोग धूप का आनंद लेते दिखाई दिए। दोपहर के समय भी ठंड की वजह से लोगों को ठिठुरन महसूस हुई। शाम होते ही पारा फिर से गिरने लगा, जिससे ठंड और बढ़ गई। रात में तापमान में और गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विज्ञान केंद्र के डॉ. आकाश ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान में अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा। उन्होंने लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और आवश्यकतानुसार ही बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें