फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: सीओ ने दी महिला हेल्पलाइन की जानकारी

Sun, 04 Jan 2026 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
फोटो21गांव भुजपुरा में आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देतीं सहावर सीओ शाहिदा नसरीन । संवाद
विज्ञापन
सिढ़पुरा। ग्राम पंचायत भुजपुरा में मिशन शक्ति के तहत महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान के प्रति जागरूक किया गया। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बालिका शिक्षा प्रोत्साहन योजना, महिला स्वयं सहायता समूह, विधवा पेंशन योजना और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन सेवाओं 1090 महिला शक्ति हेल्पलाइन, 181 महिला सहायता, 112 आपातकालीन सेवा और 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए कहा कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी प्रकार के सामाजिक अन्याय की स्थिति में महिलाएं इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त कर सकती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें