फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: लेन-देन के विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष के कार्यालय पर हुआ विवाद तूल पकड़ने लगा है। एक दिन पूर्व हुए इस विवाद में एसपी ओपी सिंह ने शुक्रवार की देर शाम घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और घटना की जांच कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यह लेन-देन प्रोपर्टी से जुड़ा था। कई दिनों से दोनों पक्षों में तकरार चल रही थी। मोबाइल फोन पर भी गाली-गलौज हुई।
बृहस्पतिवार दोपहरको दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। हिंदू रक्षा दल के जिलाध्यक्ष अजय राज का आरोप है कि कमल यादव पक्ष के लोग गाड़ियों में भरकर आए और उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट करने आए लोग कार्यालय में रखी नकदी भी उठा ले गए। मारपीट में कई लोगों के चोटें आई। उनक चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। अजय राज ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है। निरीक्षण के बाद एसपी ओपी सिंह ने मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मारपीट की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। एसपी ओपी सिंह ने बताया कि मामला लेन-देन से जुड़ा है। पुलिस साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें