फोटो32सोरोंजी में लड्डू वाले बालाजी का किया गया भव्य श्रृंगार । संवाद
सोरोंजी। तीर्थनगरी के लड्डू वाले बालाजी मंदिर में मंगलवार को धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। बालाजी महाराज को चोला चढ़ाया गया।
सेवायत प्रिंस ने महाआरती उतारी। मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ में महंत शिवकुमार ने वैदिक मंत्रों के साथ आहुतियां दिलवाई। बालाजी को मेवा मिष्ठान का भोग लगाया गया। वहीं सिद्ध हनुमान मंदिर में सेवायत पंडित कैलाश नंबरदार ने हनुमानजी का भव्य अभिषेक कर लड्डुओं का भोग लगाकर आरती उतारी। श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया।