नहाते समय तेज बहाव में बह गया ननिहाल आया मासूम, तलाश में जुटे गोताखोर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के कासगंज में ननिहाल घूमने आया मासूम नहर में डूब गया। खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। घर वालों को पता चला तो चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे पीएससी गोताखोर, स्टीमर आदि के माध्यम से बच्चे की तलाश में जुट गए। घंटों बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
डूबते समय मदद को चीखा बच्चा
हादसा सहावर थाना क्षेत्र के चांडी गांव में हुआ। यहां शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवसी आरव (5) पुत्र अंकित यादव ग्राम चांडी में अपने नाना गुडडू के यहां घूमने गया था। वह ननिहाल के बच्चों के साथ नहर में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा तो उसने मदद के लिए चीख पुकार मचाई।