फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: रेबीज के लक्षण दिखने के बाद बालक की माैत

विज्ञापन
फोटो47मृतक बालक रितिक का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कासगंज। सहावर क्षेत्र के गांव अलादीन पुर में एक माह पूर्व घर के बाहर खेलते समय कुत्ते के काटने के बाद रेबीज की चपेट में आने से बालक की शनिवार को अलीगढ़ में मौत हो गई। दो दिन पूर्व उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव अलादीनपुर निवासी राजेश ने बताया कि एक माह पूर्व उनके भाई के भंवर सिंह के छोटे बेटे रितिक (5) को घर के बाहर खेलते समय कुत्ते ने काट लिया। इसके बाद सहावर सीएचसी पर उसे एंटी रेबीज के इंजेक्शन लगवाए। 21 अगस्त को बालक के व्यवहार में असामान्य परिवर्तन और अन्य लक्षण नजर आने लगे।
राजेश ने बताया कि अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज से बालक को दिल्ली रेफर कर दिया। परिजन शनिवार की दोपहर दिल्ली ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान बालक की मौत हो गई। इसके बाद वह उसके शव को गांव लेकर पहुंचे और शव को दफना दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रितिक चार भाईयों के बीच सबसे छोटा था। वह कक्षा 2 में पड़ता था। उसका बड़ा भाई नितिन (17), मंगेश (15), शनि (13) है। बालक की मौत के बाद उसकी मां गीता सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
चिकित्साधीक्षक डॉ. मसकूर आलम ने बताया दो दिन पहले बालक में रैबीज लक्षण पाए जाने पर भर्ती कराया था। उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए अलीगढ़ भेजा गया था। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें