फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj News: राशन वितरण प्रणाली में बदलाव, 280 दुकानों का विलय

विज्ञापन
फोटो08राशन की दुकान का फोटो। संवाद
विज्ञापन
कासगंज। जिले में राशन वितरण प्रणाली में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाएंगे। शासन ने 500 से कम कार्डधारकों वाली 280 दुकानों के विलय, स्थानांतरण और पुनर्गठन के निर्देश जारी किए हैं। इससे इन दुकानों के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कुल 508 राशन की दुकानें संचालित हैं जिनसे 2,51,195 राशन कार्ड जुड़े हैं। इन दुकानों में कार्डों का आवंटन असमान है। कुछ दुकानों पर 1000 से अधिक कार्ड हैं जबकि कुछ पर 200 से भी कम हैं। जिले में ऐसी 280 दुकानें हैं जिनके पास 500 से कम राशन कार्ड हैं। विभाग ने शासन की गाइडलाइन के अनुसार विलय और पुनर्गठन की योजना तैयार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम वितरण प्रणाली को अधिक व्यवस्थित और कुशल बनाएगा। इस बदलाव से सीमित संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा। इससे दुकानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की उम्मीद है। कार्डधारकों को भी समय पर और व्यवस्थित तरीके से राशन मिलने में मदद मिलेगी।

वर्जन
सभी प्रक्रियाएं शासन की गाइडलाइन के अनुसार पूरी की जाएंगी। इसका लक्ष्य जिले में राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। - अरुण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें