फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम: तेज हवाओं और घने बादलों ने बढ़ाई किसानों की चिंता

विज्ञापन
फोटो36कासगंज में शाम के समय तेज हवाओं के चलते छाये बादल।संवाद
विज्ञापन
कासगंज। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने जिले के किसानों की धड़कन बढ़ा दी है। सोमवार शाम तेज हवाओं और घने बादलों के साथ बूंदाबांदी ने मौसम को अस्थिर बना दिया। मौसम विभाग ने आगामी दो दिन आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


मौसम ने सोमवार शाम करीब 5:00 बजे अचानक करवट बदल ली। आसमान में बादल छाए और तेज हवाएं चलने लगीं। शाम करीब 7:00 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। यह देख किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उभर गईं, क्योंकि गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है और किसान कटाई में जुटे हैं। मौसम में इस बदलाव से फसल को नुकसान की आशंका है।
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का यह रुख अगले दो दिनों तक ऐसा ही जारी रह सकता है। 31 मार्च से 1 अप्रैल 2026 तक तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका है। अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 2–3 डिग्री अधिक हो सकता है। न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3–4 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने और बिजली व तेज हवाओं से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें